Pitara Logo
मेरी रेल

मेरी रेल

Sudhir 100 शब्द

छूटी मेरी रेल।
रे बाबू छूटी मेरी रेल।
हट जाओ हट जाओ भैया
मैं न जानूं फिर कुछ भैया
टकरा जाये रेल।
धक् धक् धक धक् धू धू धू धू
भक् भक् भक् भक् भू भू भू भू
छक् छक् छक् छक् छू छू छू छू
करती आई रेल।
एंजिन इसका भारी-भरकम।
बढ़ता जाता गमगम गमगम।
धमधम धमधम धमधम धमधम।
करता ठेलस ठेल
सुनो गार्ड ने दे दी सीटी।
टिकट देखता फिरता टीटी।
सटी हुई वीटी से वीटी।
करती पेलम पेल।
छूटी मेरी रेल।

बच्चों के लिए हिन्दी कविताएँ
Hindi poem for children first published by National Book Trust, India

समाप्त

इन्हें भी पढ़ें…

चतुर चित्रकार

चित्रकार सुनसान जगह में बना रहा था चित्र। इतने ही में वहां आ गया यम राजा का मित्र।। उसे देखकर चित्रकार के तुरंत उड़ गये होश। नदी …

190 शब्द पढ़ें

ना धिन धिन्ना

ना धिन धिन्ना पढ़ते हैं मुन्ना ताता थैया आ जा भैया ता थई ता थई ना भई ना भई धिरकिट धा तू सिर मत खा तू धीं तृक धीना झटपट रीना …

120 शब्द पढ़ें

बतूता का जूता

इब्न बतूता पहन के जूता निकल पड़े तूफान में थोड़ी हवा नाक में घुस गई घुस गई थोड़ी कान में। कभी नाक को कभी कान को मलते इब्न बतूता …

73 शब्द पढ़ें