Pitara Logo

आलपिन के सिर होता

Rampati Shukla 97 शब्द

आलपिन के सिर होता पर बाल नहीं होता है एक
कुर्सी के टांगे हैं पर फुटबाल नहीं फेंक सकती है फेंक।
कंघी के हैं दांत मगर वह चबा नहीं सकती खाना
गला सुराही का है पतला किन्तु न गा सकती गाना।
जूते के है जीभ मगर वह स्वाद नहीं चख सकता है
आंखे रखते हुए नारियल कभी न कुछ लख सकता है।
है मनुष्य के पास सभी कुछ ले सकता है सबसे काम
इसीलिए सबसे बढ़कर वह पाता है दुनिया में नाम।

बच्चों के लिए हिन्दी कविताएँ
Hindi poem for children first published by National Book Trust

समाप्त

इन्हें भी पढ़ें…

गोपाल के गाल

गोपाल के गाल गोलम गोल लालम लाल रंग सुनहरा आंखें सुंदर घुंघराले से उसके बाल छोटा सा वो नटखट भोला करता कितने कई कमाल कभी फोड़ वो …

70 शब्द पढ़ें

मुन्ना और दवाई

मुन्ना ने आले पर ऊंचे आले पर जब छोटे हाथ नहीं जा पाये खींच खींच कर अपनी छोटी चौकी ले आये। पंजों के बल उस पर चढ़कर एड़ी भी उचकाई। …

122 शब्द पढ़ें

नट खट हम हां नटखट हम

नट खट हम हां नटखट हम। करने निकले खट पट हम आ गये लड़के पा गये हम। बंदर देख लुभा गये हम बंदर को बिचकायें हम। बंदल दौड़ा भागे हम बच …

155 शब्द पढ़ें