Pitara Logo
Illustration for गोपाल के गाल

गोपाल के गाल

Kusum Chamoli ● 70 शब्द

गोपाल के गाल
गोलम गोल लालम लाल
रंग सुनहरा आंखें सुंदर
घुंघराले से उसके बाल
छोटा सा वो नटखट भोला
करता कितने कई कमाल
कभी फोड़ वो मटकी देता
कभी हाथ ले बंसी लेता
चोरी माखन की भी करता
रोज़ मचाता कई धमाल
प्यारा फिर भी मीत सभी का
डरता जो वो उसकी ढाल
गोलम गोल लालम लाल
गोपाल के गाल।

गोपाल के गाल

बच्चों के लिए हिन्दी कविताएँ
Hindi poem for children

✦ समाप्त ✦

इन्हें भी पढ़ें…

Illustration for नट खट हम हां नटखट हम

नट खट हम हां नटखट हम

नट खट हम हां नटखट हम। करने निकले खट पट हम आ गये लड़के पा गये हम। बंदर देख लुभा गये हम बंदर को बिचकायें हम। बंदल दौड़ा भागे हम बच …

155 शब्द पढ़ें →
Illustration for गुड्डा बुड्डा

गुड्डा बुड्डा

यह है गुड़िया यह है गुड्डा यह है बु्ढ़िया यह है बुड्ढा। सोच रही हूं इक दिन गुड़िया हो जाएगी ऐसी बुढ़िया। हो जाएगा इक दिन बुड्ढ़ा …

52 शब्द पढ़ें →