Pitara Logo
Illustration for ताती ताती तोता

ताती ताती तोता

Harindranath Chattopadhyaya 79 शब्द

ताती ताती तोता
पिंजरे में सोता
पंख जो हरे थे
उड़न से भरे थे
हो गये हैं पीले
पड़ गये हैं ढीले
ताती ताती तोता।
ताती ताती तोता
पिंजरो में रोता
झांखते हैं प्यारे
नन्हें नन्हें तारे
कहते है तोता
काहे को तू रोता
अंधकार छोड़ दे
पिंजरो को तोड़ दे
उड़ते उड़ते सारी रात
आके मिल जा अपने साथ
छोटे भाई तोता प्यारा
तू भी बन जा एक सितारा

ताती ताती तोता

बच्चों के लिए हिन्दी कविताएँ
Hindi poem for children

समाप्त

इन्हें भी पढ़ें…

Birds

Which bird feeds its young ones so much that they become too fat to fly? And which bird can hold 13 litres of water in the giant …

478 words Read
Illustration for बंदर

बंदर

देखो लड़के बंदर आया। एक मदारी उसको लाया उसका है कुछ ढंग निराला। कानों में पहने है बाला फटे पुराने रंगबिरंगे। कपड़े हैं उसके बेढंगे …

141 शब्द पढ़ें