ना धिन धिन्ना
पढ़ते हैं मुन्ना
ताता थैया
आ जा भैया
ता थई ता थई
ना भई ना भई
धिरकिट धा तू
सिर मत खा तू
धीं तृक धीना
झटपट रीना
धा-धा-धा-धा
अब क्या होगा
धिरकिट धिरकिट
गिरगिट गिरगिट
धा धीना धीना धीना
वो देखो दीनू बीना
धा धीना नाती नक
भैया गया है थक
धन-धिन्ना धा धिनक
इमली गई है पक
ना तिन्ना तिरकिट तान
कहना तू मेरा मान
धिरकिट धिरकिट धिन
जाऊंगा मैं वहां
तिरकिट तिरकिट तिन ता
चल जा तू झटपट आ
ना तिन तिन्ना ना धिन धिन्ना
बस्ता पटक कर दौड़े मुन्ना
धागे तिरकिट तूना भागे सरपट दीनू
टिल्लू रीना मीना

बच्चों के लिए हिन्दी कविताएँ
Hindi poem for children first published by National Book Trust
You may also be interested in these:
बतूता का जूता
गड़बड़ घोटाला
चौका छक्का
कितनी बड़ी दिखती होंगी
ज़रा चख के देखो
