Pitara Logo
Illustration for पीली नीली न्यारी तितली

पीली नीली न्यारी तितली

Prayag Shukla ● 53 शब्द
पीली-नीली पंखों वाली एक प्यारी तितली खिली धूप में रंग-बिरंगे फूलों के ऊपर उड़ती हुई, पंखों के पीछे रंगों की लहर — गोंड शैली

तितली नन्हीं प्यारी तितली
पीली नीली न्यारी तितली
फूलों पर फूलों सी तितली
तितली क्यारी क्यारी तितली
अपने नन्हें पंख उठाए
रंगों की इक लहर बनाए
चुप चुप चुप उड़ती जाए
खिली धूप में कितनी भाए।

कविता 9
हक्का बक्का : बच्चों के लिए 15 हिन्दी कविता
First published by National Book Trust

✦ समाप्त ✦

इन्हें भी पढ़ें…

Illustration for रेलचली

रेलचली

रेल चली भाई, रेल चली। छुक छुक करती रेल चली। पटरी पटरी रेल चली। सीटी देती रेल चली। नहीं पसिंजर धीमी सी. आज हमारी मेल चली। रेल चली …

52 शब्द पढ़ें →
Illustration for सारे मौसम अच्छे

सारे मौसम अच्छे

सर्दी आई, सर्दी आई ठंड की पहने वर्दी आई। सबने लादे ढेर से कपड़े चाहे दुबले, चाहे तगड़े। नाक सभी की लाल हो गई सुकड़ी सबकी चाल हो …

182 शब्द पढ़ें →