बसंत की हवा के साथ
रंगती मन को
मलती चेहरे पर हाथ
ये होली
लिए रंगों की टोली
लाल गुलाबी बैंगनी हरी पीली
ये नवरंगी तितली है।
आज तो जाएगी घर घर
दर दर ये मौज मनाएंगी
भूल पुराने झगड़े सारे
सबको गले लगाएगी
पीली फूली सरसौं रानी

बच्चों के लिए हिन्दी कविताएँ
Hindi poem for children
✦ समाप्त ✦

